हाइपरमार्केट चेन डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर गुरुवार को इंट्रा-डे में 1.95% उछलकर ₹4808.30 पर पहुंच गए थे। कंपनी के शेयरों में यह तेज़ी वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस के बुलिश रुझान के चलते आई है। फर्म ने कंपनी की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा और इसका टारगेट प्राइस ₹5050 से बढ़ाकर ₹5,600 किया है।