UCIL ने 10वीं व 12वीं पास के लिए अप्रेंटिस के 228 पदों पर निकाली भर्ती
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अप्रेंटिस के 228 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर 2 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। 10वीं व 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।