न्यू जर्सी (अमेरिका) के आसमान में रात के समय घूमती चमकदार गोलाकार चीज़ देखी गई है। इससे पहले न्यू जर्सी में दिखे अज्ञात ड्रोन्स के वीडियो सामने आए थे। कई लोगों का मानना है कि वे यूएफओ हैं। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने कहा है कि एफबीआई और पुलिस के साथ मिलकर इन घटनाओं की जांच की जा रही है।