UGC-NET पेपर लीक केस में CBI ने दाखिल की क्लोज़र रिपोर्ट, नहीं मिला पेपर लीक का कोई सबूत
सीबीआई ने जून 2024 के यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल कर कहा है कि एजेंसी को पेपर लीक होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने पाया कि प्रश्नपत्र का छेड़छाड़ किया हुआ स्क्रीनशॉट एक छात्र ने दूसरी पाली से पहले प्रसारित किया जिससे ऐसा लगा कि पेपर लीक हुआ है।