ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को दक्षिण मुंबई स्थित पारसी जिमखाने में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला। सुनक ने 'X' पर क्रिकेट खेलते हुए अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "टेनिस बॉल से क्रिकेट खेले बिना मुंबई की कोई यात्रा पूरी नहीं मानी जाती।" सुनक ने कहा कि वह इस तरह की और यात्राएं करने के इच्छुक हैं।