UK में नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने टैंक के साथ किया प्रदर्शन

लंदन में लेबर सरकार के नए कृषि कानून को लेकर किसानों ने पार्लियामेंट चौक और संसद भवन के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान ट्रैक्टर और एक टैंक के साथ नज़र आए। बकौल रिपोर्ट, टैंक पर 'किसानों के साथ' लिखा हुआ था। इस नए कानून के तहत £1 मिलियन से अधिक मूल्य वाले खेतों पर 20% विरासत कर लगाया जाएगा।