UK में हेल्थ सर्विस कर्मियों के लिए पेरोल सिस्टम बनाएगी इन्फोसिस, ₹14,116 करोड़ में हुई डील
भारतीय आईटी फर्म इन्फोसिस ने यूके की नैशनल हेल्थ सर्विसेज़ (एनएचएस) से $1.59 बिलियन (लगभग ₹14,116 करोड़) का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी इंग्लैंड ऐंड वेल्स में एनएचएस के 19 लाख कर्मचारियों की सैलरी और स्टाफ रिकॉर्ड सिस्टम के लिए नया डेटा-ड्रिवन वर्कफोर्स मैनेजमेंट प्लैटफार्म डिज़ाइन करेगी जो सालाना £55 बिलियन (₹64.95 लाख करोड़) प्रोसेस करेगा।