inshorts

उत्तराखंड पुलिस में 200 सब-इंस्पेक्टर के लिए निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 25 नवंबर को ग्रुप-सी के 200 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की। इसमें उप-निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, अग्निशमन सेकंड अधिकारी और उप-आबकारी निरीक्षक के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन 1-31 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के ज़रिए किए जा सकेंगे। इन पदों की लिखित परीक्षा 18 अप्रैल 2027 को प्रस्तावित है।