संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत का आत्म सम्मान है, पीएम मोदी और एस. जयशंकर ने स्पष्ट कर दिया कि भारत अपने सहयोगी खुद चुनता है।" उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच साझेदारी खतरे में नहीं है।