फिरोज़ाबाद (यूपी) में शनिवार रात बारात चढ़ते समय दूल्हे की बग्गी हाईटेंशन लाइन से छू गई जिसके बाद बग्गी में करंट उतरने से बैंड गायक व लाइटकर्मी और 2 घोड़ियों की मौत हो गई। करंट लगने से 2 लोग झुलस गए और दूल्हे ने बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को मदद के निर्देश दिए।