UPESSC द्वारा 19-20 नवंबर को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र AI से तैयार करने की आशंका जताई है। हिंदी, कॉमर्स, विज्ञान समेत कई विषयों के उम्मीदवारों ने पेपर के स्तर और पैटर्न पर सोशल मीडिया में सवाल उठाए हैं। इस बीच आयोग नेपरीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।