UP के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जीते-जी करवाई अपनी तेरहवीं

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जोहड़ी गांव के 80 वर्षीय बलजोर सिंह ने रविवार को जीते-जी अपनी तेरहवीं का आयोजन किया। बेटे के न होने के कारण वे अपनी इकलौती बेटी पर रस्मों का बोझ नहीं डालना चाहते थे। समारोह में 900 लोगों को दावत दी गई और पोते को पगड़ी पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।