UP के अमेठी में लगा 'अखिलेश जी का फियर है, BJP का अंत नियर है' लिखा होर्डिंग
अमेठी (यूपी) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ होर्डिंग लगवाए गए हैं जिसपर लिखा है, "अखिलेश जी का 'फियर' है, बीजेपी का अंत 'नियर' है।" होर्डिंग में अखिलेश को '2027 के सत्ताधीश' बताते हुए 'जितना चुनाव टालोगे उतना बुरा हारोगे' भी लिखा है। दरअसल, विधानसभा उप-चुनाव की तारीख को 13 नवंबर से 20 नवंबर किया गया है।