UP के ऊर्जा मंत्री का बिजली अफसरों पर फूटा गुस्सा, कहा- परिणाम भयंकर होंगे

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग में लापरवाही और संवेदनहीनता को लेकर नाराज़गी जताते हुए X पर एक अधिकारी का ऑडियो शेयर कर लिखा है, "समस्या का निराकरण करें अन्यथा परिणाम भयंकर होंगे।" उन्होंने कहा, "बिजली के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बार फिर कह रहा हूं कि जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझें।"