UP के कानपुर में शख्स ने पत्नी के फोन में डाला रिकॉर्डिंग ऐप, पता लगने पर पत्नी ने पीटा

कानपुर (यूपी) में एक शख्स ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टॉल कर दी थी और चोरी-छिपे उसकी कॉल रिकॉर्डिंग सुन रहा था। इसी दौरान शख्स की पत्नी ने उसे रिकॉर्डिंग सुनते हुए पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने थाने पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया।