UP के कलाकार ने CT 2025 फाइनल को लेकर ट्रॉफी उठाते रोहित की 6 फीट की पेंटिंग बनाई

अमरोहा (यूपी) के कलाकार जुहैब खान ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की 6 फीट लंबी वॉल पेंटिंग बनाई है जिसमें वह चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की ट्रॉफी उठाते दिख रहे हैं। कलाकार जुहैब ने कहा, "आज भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मैच है इसलिए मैंने...यह पेंटिंग बनाई है। उम्मीद है कि मेरा सपना (भारत के जीत) सच होगा।"