अमरोहा (यूपी) के एक गेस्ट हाउस में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, फोन पर ग्राहकों से सौदेबाज़ी होने के बाद दिल्ली एनसीआर से युवतियों को बुलाया जाता है और 2 घंटे के लिए ग्राहकों से ₹1000 लिए जाते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और मामले की जांच की जाएगी।