सहारनपुर (यूपी) के ज़िला कारागार में बंद अजय नामक विचाराधीन कैदी की रिहाई के लिए 'राष्ट्रपति कोर्ट' के नाम से एक फर्ज़ी आदेश मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, अजय हत्या के मामले में जेल में बंद है। बकौल पुलिस, संदेह होने पर जांच करने पर पता चला कि राष्ट्रपति की कोई कोर्ट नहीं होती।