UP के बाद राजस्थान में भी BDS की छात्रा ने की आत्महत्या, फैकल्टी पर लगाए गंभीर आरोप

शारदा यूनिवर्सिटी (यूपी) के बाद उदयपुर (राजस्थान) के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भी बीडीएस छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने सुसाइड नोट में कॉलेज की फैकल्टी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसमें परीक्षा में अनियमितता, छात्रों को मनमाने ढंग से फेल करने और पैसे की मांग करने की बात लिखी गई है।