मेरठ (यूपी) की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बिना इजाज़त सार्वजनिक रूप से नमाज़ पढ़े जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक छात्र और 3 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। नमाज़ पढ़े जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इस पर विरोध जताया था। यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता के मुताबिक, इसकी अनुमति नहीं दी गई थी।