UP के श्रावस्ती में फर्ज़ी कागज़ात पर शिक्षक की नौकरी करते मिले 6 लोग, सभी हुए बर्खास्त
श्रावस्ती (यूपी) में बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक की नियुक्तियों में बड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां 6 लोग फर्ज़ी कागज़ात पर शिक्षक की नौकरी करते मिले जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अजय कुमार गुप्ता ने सभी को बर्खास्त कर दिया। बीएसए की कार्रवाई के बाद पुलिस ने 6 में से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।