UP के शख्स ने 2 बच्चों को कंधे पर बिठाकर दांतों से उठाया 50 kg वज़न, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले एक शख्स ने इटली में अपने दोनों बेटों को कंधों पर बैठाने के बाद अपने दांतों से 50 किलोग्राम वज़न उठाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। शख्स ने कुल 125 किलोग्राम वज़न को 35.57 सेकंड तक उठाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। बकौल शख्स, यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।