UP के शहरों में पक्के घर का इंतज़ार खत्म, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 73,000+ नए आवास मंज़ूर
यूपी सरकार ने शहरी इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 137 नगर निकायों में 73,184 नए आवासों के निर्माण को मंज़ूरी दी है। इसके बाद योजना के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (बीएलसी) के तहत प्रदेश में स्वीकृत घरों की संख्या 4,88,526 हो जाएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए।