inshorts

UP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मंगेतर संग बनाया डांस वीडियो, हुई कार्रवाई

यूपी के शामली में एक डॉक्टर के खिलाफ अपनी मंगेतर संग सरकारी अस्पताल के कमरे में डांस वीडियो बनाने को लेकर कार्रवाई की गई है। डॉक्टर से आवंटित कमरा खाली करा लिया गया है और उसका ट्रांसफर भी कर दिया गया है। डॉक्टर की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट पर हुई थी और उसे इमरजेंसी वॉर्ड की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।