UP के सरकारी अस्पताल में मरीज़ों से पैसे लेती नर्स का वीडियो आया सामने, होगी जांच

उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के नवाबगंज में एक सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स का मरीज़ों के परिजन से डिलीवरी इंजेक्शन और दवाई के नाम पर पैसे वसूलते हुए एक वीडियो सामने आया है। मामला सामने आने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसी शिकायतें की गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।