UP के सरकारी अस्पताल से वॉर्ड बॉय ने शव के कान से चुराए झुमके, CCTV फुटेज आया सामने

शामली (यूपी) के सरकारी अस्पताल में वॉर्ड बॉय ने 26-वर्षीय महिला की मौत के बाद उसके कानों से झुमके चुरा लिए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके कानों में झुमके न होने पर परिजन ने हंगामा किया तो आरोपी ने झुमके सौंपते हुए कहा कि उसे फर्श पर मिले थे।