UP पुलिस की ट्रांसफर नीति में हुआ बदलाव, 2019 के बाद भर्ती पुलिसकर्मियों के नहीं होंगे ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रांसफर-पॉलिसी में बड़ा बदलाव हुआ है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, अब 2019 के बाद भर्ती हुए पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। स्पेशल कंडीशन में ही ट्रांसफर पर विचार किया जाएगा। डीजीपी के मुताबिक, 2019-बैच के बाद केवल पति-पत्नी दोनों के पुलिस विभाग में होने की स्थिति में ही ट्रांसफर किया जाएगा।