UP पुलिस ने संभल हिंसा में शामिल 74 संदिग्धों के पूरे शहर में लगाए पोस्टर

संभल (यूपी) में नवंबर-2024 में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 74 संदिग्धों के पोस्टर शहर भर में लगवा दिए। बकौल पुलिस, सीसीटीवी फुटेज से निकाली गई इन तस्वीरों में दिख रहे लोग हिंसा में शामिल थे। पुलिस ने इनकी पहचान बताने वालों को नकद पुरस्कार देने का एलान किया है।