संभल (यूपी) में नवंबर-2024 में हिंसा के दौरान छत से पुलिस पर पत्थरबाज़ी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई फरहाना नामक महिला को 87 दिन बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। एसआईटी ने जांच में पाया कि पत्थर मारने वाली महिला दुबली-पतली थी जबकि फरहाना का वज़न 120 किलोग्राम है और वह छत पर चढ़ने-उतरने में असमर्थ है।