UP परिवहन विभाग ने शुरू की वॉट्सऐप चैटबॉट सेवा, अब 'Hi' लिखते ही मिलेगा DL का अपडेट
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा (8005441222) शुरू की है जिसके ज़रिए लोग घर बैठे परिवहन संबंधी सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। इस चैटबॉट के ज़रिए उपयोगकर्ता अपने मोबाइल पर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, कर भुगतान, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट समेत अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए वॉट्सऐप पर 'Hi' या 'नमस्ते' लिखकर मेसेज भेजें।