UP में ₹10 की चोरी करने पर टीचर ने चौथी कक्षा की छात्रा को पीटा, छात्रा ने दी जान
मुज़फ्फरनगर (यूपी) के एक गांव में बुधवार को ₹10 की चोरी करने पर शिक्षिका की कथित पिटाई व डांट से आहत होकर चौथी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं, देर रात छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है।