UP मेें सगाई समारोह में खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 50 से अधिक लोग हुए बीमार

गोंडा (यूपी) में सगाई समारोह में खाना खाने के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के 50 से अधिक लोगों के बीमार होेने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, एक होटल में सगाई थी जहां खाना खाने के बाद लोगों को फूड पॉइज़निंग हुई और इसकी शिकायत केटरर्स से करने पर आरोपी बचा हुआ खाना लेकर होटल से चला गया।