UP में 19वीं मंज़िल से गिरकर घरेलू सहायिका की हुई मौत, घटना के बाद का वीडियो आया सामने

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (यूपी) स्थित एक सोसाइटी में बनी बील्डिंग की 19वीं मंज़िल से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत हो गई है। मृतका की शिनाख्त पश्चिम बंगाल की सुहागी राजवंशी के रूप में हुई है। घटना के बाद का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें कुछ लोग उसे उठाकर ले जाते दिख रहे हैं और फर्श पर खून बिखरा है।