inshorts

UP में 4 लड़कों ने लड़की से छेड़छाड़ कर किए थे अश्लील कमेंट; थाने में बोले- सब हमारी बहनें हैं

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में एक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले 4 लड़कों ने पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगी है। इसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें आरोपी गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं, "अब नहीं करेंगे, सारी बहनें हमारी बहनें हैं।" बीते दिनों बाइक सवार आरोपियों ने लड़की से छेड़छाड़ कर अश्लील कमेंट किए थे।