UP में DSP के लिए होती है कौनसी परीक्षा व कितनी होनी चाहिए उम्मीदवारों की लंबाई-चौड़ाई?
यूपी में डीएसपी बनने के लिए यूपीपीएससी पीसीएस पास करने के बाद शारीरिक मापदंड पूरे करने होते हैं। डीएसपी के जनरल/ओबीसी/एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 165 से.मी., एसटी की 160 से.मी. जबकि चौड़ाई 84 से.मी. व एसटी की चौड़ाई 79 से.मी. (बिना सीना फुलाए) होनी चाहिए। जनरल/ओबीसी/एससी वर्ग की महिलाओं की लंबाई 152 से.मी./एसटी की 147 से.मी. होनी चाहिए।