UP में JE ने कहा- पत्नी ने पीटा व कहा 'काटकर ड्रम में पैक करवा दूंगी', पत्नी पहुंची थाने

गोंडा (यूपी) में एक जूनियर इंजीनियर (जेई) ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का एक रिश्तेदार से अफेयर है और विरोध करने पर उसने वाइपर से पिटाई की है। जेई ने बताया, "पत्नी ने...ड्रम दिखाकर कहा कि तुम्हें काटकर पैक करवा दूंगी।" वहीं, थाने पहुंची पत्नी ने जेई पर मारपीट कर बेटी संग घर से निकालने का आरोप लगाया।