inshorts

UP में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों की नाव पलटी, 4 लोगों की हुई मौत; 2 की तलाश जारी

सीतापुर (यूपी) में शनिवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। नाव पर 13 लोग सवार थे जिनमें से 7 को बचा लिया गया और 2 की तलाश जारी है। बकौल रिपोर्ट, अधिक भार होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी।