गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट ने एक हाईराइज़ सोसायटी में कथित रूप से 14वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतक तुषार गोयल के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें लिखा है, "मेरी खुदकुशी का कारण मैं खुद हूं। मैंने इतना कर्ज़ ले रखा है जिसे चुका नहीं पा रहा।"