बुलंदशहर (यूपी) में युवक ने अपनी पत्नी की उसके बॉयफ्रेंड से शादी करा दी है। पति के मुताबिक, पत्नी अक्सर झगड़ा करती थी और कई बार घर छोड़कर भी चली जाती थी। पति को पत्नी के फोन में अपनी एक तस्वीर भी मिली जिसके कैप्शन में 'सिमेट और ड्राम' (सीमेंट और ड्रम) लिखा था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।