मेरठ (उत्तर प्रदेश) में अपने सौतेले भाई, भाभी और उनकी 3 बेटियों की हत्या करने का आरोपी नईम शनिवार तड़के पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया। नईम ने जनवरी की शुरुआत में घटना को अंजाम देकर महिला व उसकी बेटियों के शवों को बेड में रख दिया था। पुलिस ने नईम पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था।