UP में अब बाइक पर पीछे बैठने वाले 4 साल से ऊपर के बच्‍चे को भी लगाना होगा हेलमेट

उत्तर प्रदेश में अब बाइक पर पीछे बैठने वाले 4 साल से ऊपर के बच्‍चे को हेलमेट लगाना होगा। इसका पालन ना करने पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के चेयरमैन जस्टिस एएम सप्रे ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सरकारी दफ्तरों में बिना हेलमेट पहुंचने वाले कर्मचारियों पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।