शाहजहांपुर (यूपी) में अवैध संबंध के शक में पत्नी और 2 बेटियों पर तेज़ाब फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी उससे अलग किराए के मकान में दोनों बेटियों और एक बेटे के साथ रहती है। बकौल पुलिस, आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा था जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।