UP में अविवाहित महिला रिक्रूट्स के प्रेग्नेंसी टेस्ट का आदेश देने वाले DIG हटाए गए
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में अविवाहित महिला प्रशिक्षुओं (रिक्रूट्स) के प्रेग्नेंसी टेस्ट का आदेश देने वाले पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीएस) के डीआईजी रोहन पी कनय को महिला रिक्रूट्स के विरोध के बाद पीटीएस से हटा दिया है। फिलहाल उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। वहीं, कमांडेंट आनंद कुमार और आरटीसी प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है।