बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एक युवती ने शनिवार को एक रेल इंजन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बकौल पुलिस, मृत युवती के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने एक युवक और दो महिलाओं पर अश्लील वीडियो बनाकर परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।