UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 1 की मौत व 55 घायल

कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई जिससे एक यात्री की मौत हो गई जबकि 55 यात्री घायल हो गए। बस सवार लोग सिद्धार्थनगर और नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो राजस्थान के बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे।