UP में आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज़ कांवड़ियों ने तोड़ी पुलिस वैन, बैरिकेड में लगाई आग
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी से नाराज़ कांवड़ियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया जिसका वीडियो सामने आया है जिसमें कांवड़िये पुलिस वैन पर चढ़कर उसको तोड़ते और नारेबाज़ी करते दिख रहे हैं। इस दौरान कांवड़ियों ने सड़क पर लगे बैरिकेड में आग लगा दी। कांवड़ियों ने समुदाय विशेष के युवक पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।