UP में इंजीनियर्स ने बिना हैंडपंप हटाए बना दी पक्की सड़क, वीडियो हुआ वायरल
मिर्ज़ापुर (यूपी) में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर्स ने बीच में हैंडपंप छोड़कर ही पक्की सड़क का निर्माण कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, क्षेत्र में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा था व उससे पहले ही आनन-फानन में सड़क का निर्माण किया गया। मामला सामने आने पर अब हैंडपंप को निकाला जा रहा है।