UP में उधारी के ₹1500 मांगने पर युवक ने की नाना की हत्या, भरे बाज़ार में मारा चाकू

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक युवक ने भरे बाज़ार में चाकू से 5 बार हमला कर अपने नाना की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने आरोपी से उधार लिए गए ₹1500 लौटाने के लिए कहा था जिससे गुस्साए आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।