UP में किसान नेता ने पकड़ा अफसर का कॉलर, फिर कीचड़ में घुमाया; वीडियो हुआ वायरल

मुज़फ्फरनगर (यूपी) में भारतीय किसान यूनियन के नेता ने सिंचाई विभाग के एक अफसर का कॉलर पकड़कर उसकी कीचड़ भरे रास्ते पर 'परेड' कराई है। आरोप है कि राजवाहे की सफाई के बाद कर्मचारियों ने कीचड़ निकालकर सूखने के लिए वहीं छोड़ दिया था जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है