कासगंज (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला के पति ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद 3 मिनट में पहुंची पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर महिला को बचा लिया। महिला ने बताया कि उसका पति उससे रोज़ाना मारपीट करता है।